प्रॉपर्टी पर लोनः अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का बेहतरीन साधन
इस तरह के लोन को हम प्रॉपर्टी पर लोन कहते हैं। यह एक ऐसा वित्तीय साधन है, जहां आप अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर किसी भी वित्तीय संस्थान से पैसे उधार ले सकते हैं।

पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। कई बार हमें तत्काल पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन, हमें समझ नहीं आता है कि ऐसे में हम पैसों का इंतजाम कहां से करें। ऐसी स्थिति में आप अपनी प्रॉपर्टी पर लोन ले सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप शिक्षा, व्यापार का विस्तार या किसी मेडिकल इमरजेंसी में कर सकते हैं। इस तरह के लोन को हम प्रॉपर्टी पर लोन (Loan against property ) कहते हैं। यह एक ऐसा वित्तीय साधन है, जहां आप अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर किसी भी वित्तीय संस्थान से पैसे उधार ले सकते हैं। आज इस ब्लॉग की मदद से प्रॉपर्टी पर लोन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी संपत्ति का इस्तेमाल कर आपात स्थिति में लोन प्राप्त कर सकें।
क्या है प्रॉपर्टी पर लोन?
प्रॉपर्टी पर लोन लेना किसी भी व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित विकल्प होता है। इस प्रक्रिया में आप अपनी संपत्ति को वित्तीय संस्थान के पास गिरवी रखते हैं। इसके बदले में संस्थान आपको एक निश्चित राशि उधार देते हैं। प्रॉपर्टी या हाउस लोन में ब्याज दर आमतौर पर कम देना पड़ता है। क्योंकि, यह एक सुरक्षित लोन होता है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम जोखिम होता है। वित्तीय संस्था के पास रिकवरी करने के लिए आपकी संपत्ती होती है जिसे लोन न चुकाने की स्थिति में बेचकर बकाया वसूला जा सकता है।
प्रॉपर्टी लोन के फायदे
प्रॉपर्टी पर लोन लेने के कई सारे फायदे होते हैं, जो किसी अन्य ऋणों से इसे बेहतर बनाता हैः
-
कम ब्याज दरः यह एक सुरक्षित लोन है। यही कारण है कि वित्तीय संस्थान अन्य ऋणों की तुलना में इस लोन पर कम ब्याज दर वसूलती हैं। इसमें आपको मासिक ईएमआई भी कम भरना पड़ता है।
-
अधिक लोन राशिः यहां आपको आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू के आधार पर लोन की राशि प्राप्त होती है। जिसकी मदद से आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यह रकम आपकी संपत्ति के बाजार मूल्य का 60 से 70 फीसद तक हो सकता है।
-
लंबी लोन अवधिः प्रॉपर्टी लोन के मामले में आपको लोन चुकाने की अवधि आम ऋणों की तुलना में लंबी मिलती है। यह 10 से 20 साल या उससे अधिक भी हो सकती है। इससे आपके मासिक बजट पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता है।
-
संपत्ति का स्वामित्वः आप अपनी संपत्ति के आधार पर लोन लेते हैं इसके बावजूद भी उसका उपयोग कर सकते हैं। पूरी तरह से लोन चुकाने की अवधि तक केवल संपत्ति के कागजात वित्तीय संस्थान के पास जमा रहते हैं।
किस तरह की प्रॉपर्टी पर मिलता है लोन?
आप विभिन्न तरह की अचल संपत्तियों पर लोन ले सकते हैं, जिसके बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं :
संपत्ति के प्रकार |
विवरण |
आवासीय |
अपना मकान, किराये पर दी गई संपत्ति या अपार्टमेंट |
वाणिज्यिक |
दुकान, कार्यालय या औद्योगिक इकाई |
जमीन |
कोई भी रजिटर्ड प्लॉट |
प्रॉपर्टी लोन के लिए पात्रता मानदंड
हाउस लोन या प्रॉपर्टी पर लोन लेने के लिए आपको कुछ बुनियादी पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी हैः
-
आयुः आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
-
आयः लोन देने से पहले वित्तीय संस्थान यह सुनिश्चित करता है कि उधारकर्ता अपनी मासिक किस्तें चुकाने में सक्षम है या नहीं, इसके लिए जरूरी है कि उसकी मासिक आय या रोजगार स्थिर हो। इस दौरान वित्तीय संस्थान व्यक्ति के रोजगार की स्थिति और व्यवसाय के इतिहास की जांच करती है।
-
क्रेडिट स्कोरः लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर काफी महत्वपूर्ण है। एक आदर्श क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक का होता है। क्रेडिट स्कोर अगर अच्छा हो तो आपको लंबी अवधि और कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है।
-
अविवादित संपत्तिः लोन लेने के लिए आपकी संपत्ति का अविवादित होना जरूरी है। वित्तीय संस्थान यह सुनिश्चित करता है कि संपत्ति पर कोई कानूनी विवाद न हो।
जरूरी दस्तावेज
लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण कागजातों का होना जरूरी हैः
दस्तावेज |
उसके प्रकार |
पहचान पत्र |
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी इत्यादि |
पता प्रमाण |
आधार कार्ड, बिजली बिल, फोन बिल, पासपोर्ट इत्यादि |
आय प्रमाण |
वेतनभोगियों के लिए सैलेरी स्लिप और स्वरोजगार वालों के लिए आयकर रिटर्न |
संपत्ति के दस्तावेज |
संपत्ति के स्वामित्व के दस्तावेज |
वित्तीय प्रमाण |
पिछले 6 से 12 महीने का वित्तीय स्टेटमेंट |
प्रॉपर्टी पर लोन अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का एक बहुत ही बेहतर विकल्प है, इसके माध्यम से आपको कम ब्याज दर पर लंबी अवधि के लिए लोन मिल जाता है। लेकिन, लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपनी संपत्ति का आंकलन कर लें। साथ ही विभिन्न विकल्पों की भी तुलना कर लें इसके बाद ही उपयुक्त प्रॉपर्टी लोन का चुनाव करें।